Pocket World 3D एक सामयिक खेल है जहाँ आपको उन सभी टुकड़ों का उपयोग करने की आवश्यकता होगी जिनसे आपको इमारतें खड़ी करनी हैं। इस खेल में, आप दुनिया भर से वास्तुशिल्प शैलियों की एक विस्तृत श्रृंखला का अनुसरण कर के घरों, पुलों और स्मारकों का निर्माण करते हैं।
Pocket World 3D को एक बेहद मनोरंजक खेल बनाने वाली सुविधाओं में से एक यह है कि जैसे-जैसे आप ऊपर बढ़ते हैं, कठिनाई का स्तर बढ़ता जाता है। जैसे-जैसे आप चुनौतियों को पूरा करते हैं, आपको अधिक से अधिक टुकड़े मिलते हैं जिन्हें आपको प्रत्येक इमारत को बनाने के लिए ऊपर तक ड्रैग (खींचना) करना पड़ता है।
Pocket World 3D में, आपको सही ओरीएन्टेशन (अनुस्थिति) खोजने के लिए संरचना को घुमाना होगा ताकि टुकड़े एक साथ सही फिट हो सकें। हर इमारत के बहुत से हिस्से केवल तभी सही फिट होते हैं, जब आप आकृति को तब तक घुमाते हैं जब तक वह सही स्थिति पर पहुंच नहीं जाता। आप अपने कौशल की परीक्षा करने के लिए मुख्य मेनू से किसी भी स्तर का चयन कर सकते हैं।
Pocket World 3D एक दिलचस्प गेम है जहां आप पहेली हल करते हैं जब तक कि आप इमारतों का निर्माण पूरा नहीं करते। इसके अलावा, चूंकि आपको खेलने के लिए तत्वों को केवल ड्रैग करना है, आप खूब सारी मस्ती कर सकते हैं और निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 6.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
सर्वश्रेष्ठ पहेली के लिए धन्यवाद